खैर नहीं लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों की, अधिक दर पर सामान बेचने वालों की सील होगी दुकानें

खैर नहीं लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों की, अधिक दर पर सामान बेचने वालों की सील होगी दुकानें

खैर नहीं लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों की, अधिक दर पर सामान बेचने वालों की सील होगी दुकानें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 20, 2020 4:25 pm IST

रायपुर: कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ी राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। राजधानी रायपुर में भी 1 सितम्बर रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में कालाबाजारी को लेकर खाद्य निरीक्षकों के नेतृत्व में विशेष टीम की गई गठित की है और निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करें। प्रशासन ने उचित दरों पर आवश्यक सामग्री का विक्रय नहीं करने पर भी कार्रवाई कर तत्काल सील करने का निर्देश दिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोरोना पीड़ित मां की इलाज के लिए मांगी मदद

लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर एस भारतीदासन ने कहा है कि इस बार लॉकडाउन और सख्त होगा। हालांकि इसमें मेडिकल इमरजेंसी को ही छूट दी जाएगी और बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों की गाड़ी जब्त की जाएगी। पूरे शहर में बेरिकेटिंग की जाएगी।
पेट्रोल पंप पर शासकीय एवं इमरजेंसी वाहनों को ही पेट्रोल दी जाएगी। बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 27 संक्रमितों की मौत, 2579 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

अंतरजिला आने जाने पर ई-पास लगेगा। बाहर से आने वाले लोगों की मदद के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पुलिस/आरटीओ/प्रशासन की तैनाती होगी। एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष सत्र का आयोजन, सहायक संचालक प्रशांत पाण्डेय बोले- सफल होने के लिए जुनून जरूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"