मूसलाधार बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ जिला कलेक्ट्रेट, अधिकारियों के दावों की खुली पोल

मूसलाधार बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ जिला कलेक्ट्रेट, अधिकारियों के दावों की खुली पोल

मूसलाधार बारिश के बाद नाले में तब्दील हुआ जिला कलेक्ट्रेट, अधिकारियों के दावों की खुली पोल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 29, 2019 4:40 pm IST

रायपुर: सोमवार को घंटेभर की भारी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। 1 घंटे की बारिश से राजधानी के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए। जबकि सड़कें पानी एक फीट तक पानी में डूब गईं। बारिश से शहर के मुख्य मार्ग जैसे मंडी रोड, अवंति बाई चौक, मोतीबाग से शास्त्री चौक जाने वाली सड़क ,जीई रोड में 1 फीट तक पानी भर गया। यहां तक की नवनिर्मित कनैल लिंक रोड और 6 लेन सड़क के कई हिस्से जलमग्न हो गए।

Read More: राज्य सरकार का नया फरमान, डिटेल दो सैलरी लो

कलेक्ट्रेट और रेरा कार्यालय के सामने पानी भर गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि बारिश के पहले नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि लाखों रुपए खर्च करके नालियों की पुरी तरह सफाई की गई है, लेकिन थोड़ी देर की बारिश ने ही नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी। जल भराव से परेशान लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई जबकि निगम आयुक्त ने दावा किया है कि निगम की टीम जल भराव की समस्या से निपटने को पूरी तरह तैयार है।

Read More: बिना अनुमति शिक्षक ने करा दिया हाई स्कूल भवन का उद्घाटन, कलेक्टर ने थमाया नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"