रायपुर क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़फोड़, बढ़ाई गई सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़फोड़, बढ़ाई गई सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़फोड़, बढ़ाई गई सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 7, 2021 2:39 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सचिन, सहवाग सहित दुनियाभर के कई नामी क्रिकेट खिलाड़ी रायपुर आए हैं। लेकिन इन सब के बीच स्टेडियम की पार्किंग में रखी कार में तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है। घटना के बाद क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read More: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘बानगी’ का विमोचन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात बदमाशों ने क्रिकेट स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी कारों के कांच तोड़ दिए थे। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सा​थ ही क्यूआरटी टीम को भी सतर्क किया गया है।

Read More: टीवी की नागिन ‘निया शर्मा’ ने दोस्त के साथ सड़क पर किया डांस, सोशल मीडिया में मचा धमाल…देखें Video

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"