आतं​की हमले की धमकी के बाद इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से कवर होगा रायपुर स्टेशन, देशभर के 202 स्टेशनों में होगी सुरक्षा

आतं​की हमले की धमकी के बाद इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से कवर होगा रायपुर स्टेशन, देशभर के 202 स्टेशनों में होगी सुरक्षा

आतं​की हमले की धमकी के बाद इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से कवर होगा रायपुर स्टेशन, देशभर के 202 स्टेशनों में होगी सुरक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 19, 2019 4:10 pm IST

रायपुर: रेलव स्टेशन अब इंटिग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम से कवर होगा। भारत रेल मंत्रालय ने देश के 202 रेलवे स्टेशनों को इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से कवर करते हुए स्टेशन सिक्यूरिटी प्लान तैयार किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन रायपुर को भी चिहिन्त किया गया है। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन के दो गेट में सिर्फ एक गेट से ही एंट्री होगी, दूसरे गेट से निकलने की व्यवस्था होगी। बता दें की बीते सप्ताह आतंकवादी समुह ने कथित रुप से रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। इसमें दुर्ग स्टेशन का भी नाम शामिल था।

Read More: त्योहार से पहले ट्रनों में हाउस फूल, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाया जाएगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिटी साईड पर एक प्रवेश द्वार एवं और निकास द्वार, साथ ही गुढ़ियारी साईड पर भी एक प्रवेश द्वार एवं एक निकास द्वार होगा। इसी कड़ी में 23 सितंबर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1A के प्रवेश द्वार को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यात्रियों को बुकिंग कार्यालय के पास से गेट नंबर 2 से प्रवेश करना होगा, जबकि VIP गेट से निकलने की व्यवस्था होगी। आतंकियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद से सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

अंतागढ़ टेपकांड : अंग्रेजी अखबार के खिलाफ कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, खबर छापने पर जोगी ने दायर किया था मानहानि केस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"