राकेश्वर की रिहाई! जवान के ‘लालगढ़’ से वापसी पर छाई खुशी

राकेश्वर की रिहाई! जवान के 'लालगढ़' से वापसी पर छाई खुशी

राकेश्वर की रिहाई! जवान के ‘लालगढ़’ से वापसी पर छाई खुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 8, 2021 5:43 pm IST

रायपुर: 3 अप्रैल को बीजापुर के तर्रेम मुठभेड़ के बाद बंधक बनाए गए कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। आज करीब चार बजे नक्सलियों ने राकेश्वर को जनअदालत लगाकर पद्मश्री धरमपाल सैनी और तेलम बोरैया की मौजूदगी में रिहाई किया। इस दौरान मुरतुंडा की सरपंच सुखमती हक्का और रिटायर्ड टीचर रुद्र करे भी मौजूद थे।

Read More: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश जारी

राकेश्वर की रिहाई के बाद उनके घर जम्मू में जश्न का माहौल नजर आया। परिजनों ने खबर सुनकर आईबीसी24 का आभार भी जताया। फिलहाल रिहा जवान बासागुड़ा कैंप में हैं, जहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इसके बाद इन्हें रायपुर लाने की तैयारी है।

Read More: जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई बगैर किसी शर्त के हुई : विकास उपाध्याय, कहा- भूपेश सरकार के रणनीति का यह एक बेहतर हिस्सा था

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"