डॉ पुनीत गुप्ता मामले में बोले रमन- पूरा मामला षड़यंत्र का हिस्सा, समय आने पर सामने आएंगे दामाद
डॉ पुनीत गुप्ता मामले में बोले रमन- पूरा मामला षड़यंत्र का हिस्सा, समय आने पर सामने आएंगे दामाद
दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के मामले में दिया बयान कहा है कि पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है, कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि समय आने पर दामाद सामने आएंगे।
डॉ सिंह बुधवार को बीजेपी के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन जमा करने के मौके पर शामिल होने के लिए दुर्ग पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हुए घोटाले में अपने दामाद की संलिप्तता संबंधी सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह पूरा मामला षड्यंत्र का हिस्सा है, कोर्ट में जाने पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि दामाद समय आने पर सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें : आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी पर हाशिए से किया वार, महिला की हालत गंभीर
बता दें कि डॉ पुनीत गुप्ता राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक थे। उनके कार्यकाल में करोड़ों के घोटाले और फर्जीवाड़े का आरोप है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ सहारे ने डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में एफआईआर भी करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छानबीन करते हुए कई हार्डडिस्क और दस्तावेज जब्त किए हैं।

Facebook


