7वीं क्लास की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया रेप, गर्भपात के बाद बिगड़ी तबीयत, केस दर्ज
7वीं क्लास की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया रेप, गर्भपात के बाद बिगड़ी तबीयत, केस दर्ज
पत्थलगांव। ज्ञान के मंदिर में ही मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। जब परिजनों को ये बात पता चली तो होश ही उड़ गए। नाबालिग की गर्भपात के बाद तबीयत खराब हो गई।
Read More News: ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए- मनोज बाजपेयी
जिसके के बाद अब परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ही तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read More News: इदलिब में हवाई हमले से 29 तुर्की सैनिकों की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा
यह मामला पत्थलगांव के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है नाबालिग 7वीं क्लास की छात्रा है। वहीं पढ़ाई के दौरान ही आरोपी शिक्षक ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद नाबालिग प्रेंग्नेंट हो गई। अब उसकी तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया।
Read More News: ‘CAA के विरोध के लिए सोनिया और राहुल गांधी ने लोगों को भड़काया’, भड़काऊ भाषण के खिलाफ होगी सुनवाई
फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई कर रही है। इधर मासूम के साथ रेप की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र, चावल उपार्जन की मात्रा 31 लाख

Facebook


