लॉकडाउन का उल्लंघन दुकानदारों को पड़ा भारी, राशन, किराना, कृषि सेवा केन्द्र और दवाई दुकान सील

लॉकडाउन का उल्लंघन दुकानदारों को पड़ा भारी, राशन, किराना, कृषि सेवा केन्द्र और दवाई दुकान सील

लॉकडाउन का उल्लंघन दुकानदारों को पड़ा भारी, राशन, किराना, कृषि सेवा केन्द्र और दवाई दुकान सील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 24, 2020 5:04 pm IST

जांजगीर-चांपा: एसडीएम मेनका प्रधान तहसीलदार प्रकाश साहू और नायब तहसीलदार द्वारा जांजगीर नैला नगरपालिका क्षेत्र में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत् लागू लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने पर आज एक टेलरिंग शाप और सेलून को सील करने की कार्रवाई की गई। लाकडाऊन में अनुमति नहीं होने के बाद भी मनोज हेयर ड्रेसर के द्वारा सेलून खोलने पर शॉप सील किया गया। इसी प्रकार अरुण जायसवाल के द्वारा टेलर्स की दुकान खोलने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार प्रकाश साहू ने बताया कि लाक डाऊन अवधि में टेलरिंग शाप खोलने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद टेलरिंग शॉप शाम 4.30 बजे खुला पाया गया।

Read More: रायपुर में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, आज 244 नए मामले आए सामने, पूरे प्रदेश में कुल 426 नए संक्रमितों की पुष्टि

लाक डाऊन का उल्लंघन करने पर तहसीलदार सक्ती द्वारा सक्ती स्थितअठवानी ब्रदर्स की राशन दुकान और अशोक मेडिकल स्टोर, महाराज कृषि सेवा केन्द्र को सील करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आज एसडीएम जांजगीर मेनका प्रधान, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा लिंक रोड स्थित पवन अग्रवाल की किराना दुकान को लॉकडाउन के नियमों जैसे दुकान के बाहर लाइनिंग या गोल घेरा नही बनाना, हैंड वाश की व्यवस्था नही करना, बिना मास्क के ही बैठे रहना तथा 5 से अधिक व्यक्तियों को दुकान में खड़ा रखने के कारण , दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई। गत 22 जुलाई को शाम 7 बजे कंटेन्मेंट जोन में स्थित मोहनदास नेभन्दास किराना स्टोर नैला को भी एस डी एम, तहसीलदार नायब तहसीलदार जांजगीर द्वारा सील किया गया था।

Read More: देश के खातिर देसी राखी: महिला गृह उद्योग की राखियों में दिख रही ‘छत्तीसगढ़ की संस्कृति-कला की छाप’

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"