पंजीकृत प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों को मिलेगा मई और जून का राशन, 31 अगस्त तक वितरण का निर्देश

पंजीकृत प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों को मिलेगा मई और जून का राशन, 31 अगस्त तक वितरण का निर्देश

पंजीकृत प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों को मिलेगा मई और जून का राशन, 31 अगस्त तक वितरण का निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 14, 2020 11:09 am IST

रायपुर: ऐसे प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों जिनके पास केन्द्र अथवा राज्य सरकार किसी भी योजना अंतर्गत राशनकार्ड जारी नहीं हुआ है और जिन्होंने खाद्यान्न प्राप्ति के लिए पंजीयन कराया है। उन्हें मई एवं जून दो माह के लिए खाद्यान्न वितरण किया जाना था। केन्द्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मई एवं जून माह का वितरण में शेष पंजीकृत सदस्यों को 31 अगस्त 2020 तक खाद्यान्न वितरण करने को कहा गया है।

Read More: देश की बेटियों के लिए भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर मई एवं जून माह के वितरण में शेष पंजीकृत सदस्यों को 31 अगस्त 2020 तक वितरण कराकर अवगत कराने कहा गया है। पत्र के अनुसार आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 48 प्रतिशत परिवारों को चना एवं 66 प्रतिशत सदस्यों को चावल का वितरण किया गया है। जिसमें बीजापुर और सुकमा जिले में 10 प्रतिशत से कम तथा जशपुर, रायपुर और मुंगेली जिले में 50 प्रतिशत से कम सदस्यों को खाद्यान्न वितरण किया गया है।

Read More: कोरोना मरीजों के लिए इस कंपनी ने बाजार में उतारी सबसे सस्ती दवा, जानिए कितनी है कीमत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"