मध्यप्रदेश में 270 नए मामले आए सामने, अब तक 5735 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि

मध्यप्रदेश में 270 नए मामले आए सामने, अब तक 5735 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि

मध्यप्रदेश में 270 नए मामले आए सामने, अब तक 5735 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 20, 2020 6:00 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजना यहां सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 270 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां कोरोना मरीजों की संख्या 5735 हो गई है। प्रदेश में सबसे गंभीर हालात इंदौर की है, यहां अब तक 2715 मरीजों की पुष्टि हुई है और 105 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1174 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इंदौर में आज 78 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिखा ‘बघिरा’, कैमरे में कैद हुआ ब्लैक पैंथर

वहीं, राजधानी भोपाल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। भोपाल में आज 42 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही यहां कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 378 हो गई है। भोपाल में अब तक 1088 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 670 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Read More: रेलवे ने जारी किया 1 जून से चलने वाली ट्रेनों की सूची, देखिए कौन-कौन सी गाड़ियों का होगा परिचालन

धार्मिक नगरी उज्जैन की भी हालत खराब है, यहां आज 58 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 420 हो गई है। यहां अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 176 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 194 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: 21 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया निर्देश

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"