बेमेतरा जिले में 9 नए मरीजों की पुष्टि, आज प्रदेश में कुल 35 नए मामले आए सामने

बेमेतरा जिले में 9 नए मरीजों की पुष्टि, आज प्रदेश में कुल 35 नए मामले आए सामने

बेमेतरा जिले में 9 नए मरीजों की पुष्टि, आज प्रदेश में कुल 35 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 2, 2020 10:13 am IST

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच बेमेतरा जिले से 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 35 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: अर्द्धसैनिक बलों में अब ट्रांसजेंडर को भी मिलेगा मौका! , गृह मंत्रालय ने भर्ती में हो रही देरी पर मांगा जवाब

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले में आज मिले सभी नए मरीज मजदूर हैं और वे बीते दिनों दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ आए हैं। इन सभी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद जांच में सभी मजदूर संक्रमित पाए गए हैं।

Read More: राजधानी रायपुर में मिले ​13 नए कोरोना पॉजिटिव, बीजापुर से भी मिला एक मरीज, आज 24 संक्रमितों की पुष्टि

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 2979 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2303 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 662 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सिंधिया ने एक ही झटके में कांग्रेस के सभी आरोपों का दिया जवाब, बोले ‘कांग्रेस को कुर्सी चली जाने की मिर्ची लगी’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"