तिल्दा इलाके के इस गांव में एक ही परिवार के 11 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके में आज 32 नए मामले आए सामने

तिल्दा इलाके के इस गांव में एक ही परिवार के 11 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके में आज 32 नए मामले आए सामने

तिल्दा इलाके के इस गांव में एक ही परिवार के 11 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके में आज 32 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 27, 2020 11:33 am IST

तिल्दा: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है। वहीं दूसरी ओर मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संक्रमितों और मौत की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि तिल्दा में 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में इलाके के नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। खबर की पुष्टि बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा ने की है।

Read More: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, 08 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा इलाके में गुरुवार को 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से तुलसी नेवरा गांव के एक ही परिवार के 4 सदस्य और नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Read More: नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने पर छलका डॉ गोविंद सिंह का दर्द, कहा- मैं नहीं करता शिव परिक्रमा..

वहीं, कल भी प्रदेश में कुल 1209 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पूरे प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 24550 हो गई है। इनमें से 14145 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 231 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10174 मरीजों का उपचार अभी डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

Read More: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की GST कॉउंसिल की बैठक, राज्यों से मांगे सुझाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"