कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, आज 1438 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि
कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, आज 1438 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1438 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 462 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 14 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज मिले कुल 1438 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 25988 हो गई है। इनमें से 14607 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 11136 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 245 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 493
दुर्ग- 261
रायगढ़- 79
राजनांदगांव- 53
बिलासपुर- 55
सरगुजा- 50
बस्तर- 67
बलौदाबाजार- 38
बेमेतरा- 38
जांजगीर- 38
कांकेर- 34
दंतेवाड़ा- 29
महासमुंद- 26
सूरजपुर- 22
बीजापुर- 22
कोरिया- 19
कोरबा- 19
सुकमा- 17
मुंगेली- 16
धमतरी- 14
कवर्धा- 15
बलरामपुर- 6
बालोद- 6
जशपुर- 5
नारायणपुर- 5
कोण्डागांव- 3
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही- 3
गरियाबंद- 2
अन्य राज्य- 2

Facebook


