रायपुर में फिर मिला एक नया कोरोना मरीज, आज राजधानी में कुल 6 मामले आए सामने

रायपुर में फिर मिला एक नया कोरोना मरीज, आज राजधानी में कुल 6 मामले आए सामने

रायपुर में फिर मिला एक नया कोरोना मरीज, आज राजधानी में कुल 6 मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 3, 2020 12:01 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग जिलों से नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी रायपुर हॉट स्पॉट बनते जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायपुर में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही रायपुर में आज मिले कोरोना मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और एरियर्स भुगतान के लिए सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए पूरी डिटेल

मिली जानकारी के अनुसार बिरागांव इलाके से नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, आज रायपुर सांसद सुनील सोनी का एक पीएसओ और एम्स के 4 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में आज कुल 6 मरीज सामने आए हैं।

Read More: चौतरफा घिरे चीन ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को दी अंजाम भुगतने की धमकी

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3019 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 643 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2362 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर लगाया वादा पूरा नहीं करने के आरोप, 20 महीने बाद भी शिक्षकों और पुलिस कर्मियों की भर्ती नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"