हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, इधर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, दो की मौत, 9 घायल

हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, इधर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, दो की मौत, 9 घायल

हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, इधर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, दो की मौत, 9 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 7, 2020 5:05 am IST

गुना, जांजगीर। मध्य प्रदेश के गुना में तेज रफ्तार कार पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इधर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के जांजगीर में दो बाइकों में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों के घायल होने की खबर है।

Read More News: यहां अंग्रेजों के जमाने के सैकड़ों डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज, उम्र हो गई ह…

जानकारी के अनुसार शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार हादसे का शिकार हुआ है। तेज रफ्तार कार म्याना के पास पलट गया। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल है। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: Coronavirus: जबलपुर पहुंचा चीनी नागरिक, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभा…

 

इधर जांजगीर में सुबह दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बम्हनीडीह के पचोरी गांव के पास दोनों बाइक सवार एक दूसरे को देख नहीं पाए और आपस में भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों को चोटें आई है। ​उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश, तापमान में…

 


लेखक के बारे में