Road Safety World Series 2021: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, कल भारत से होगा मुकाबला
Road Safety World Series 2021: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, कल भारत से होगा मुकाबला
रायपुर: राजधानी रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी सीरीज में आज वेस्टइंडीज लेजेंड्स और इंग्लैंड लेजेंड्स के बाद मैच खेला गया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफानल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है और अब कल यानि बुधवार को इस सीरीज का पहला सेमीफाइनल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।
मैच में वेस्टइंडीज ने आज टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंग्लैंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 186 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से फिल मुस्टर्ड ने 58 और ओइस शाह ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली, वहीं पीटरसन ने 38 और थारटन ने 22 रन बनाए।
वहीं, 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने मैच को आखिरी गेंद तक खींचा। जीत के लिए लास्ट गेंद में 1 रन की जरूरत थी और एक रन लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने मैच अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर स्मिथ ने 58 रन बनाये, नरसिंग डेवनारायण ने 53 और एडवर्ड ने 34 रन बनाए।

Facebook


