अब कोरोना जांच में आएगी और तेजी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आज से RTPCR जांच शुरु

अब कोरोना जांच में आएगी और तेजी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आज से RTPCR जांच शुरु

अब कोरोना जांच में आएगी और तेजी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आज से RTPCR जांच शुरु
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 3, 2020 4:23 pm IST

रायपुर: बिलासपुर मेडिकल कॉलेज के बाद आज से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर ने हाल ही में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव के नवनिर्मित उच्च स्तरीय बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी थी। इनमें से अब दो मेडिकल कॉलेजों में जांच शुरू की जा चुकी है। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भी जांच जल्द शुरू हो जाएगी।

Read More: राजधानी में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, दो दिन के भीतर दो मामले

राज्य शासन कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक सैंपलों की जांच पर जोर दे रही है। इसके लिए तकनीकी और मानव संसाधन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेजों में भी जांच की सुविधा हो जाने से सैंपल जांच की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। अंबिकापुर और बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में अभी रोजाना 100-100 सैंपलों के साथ जांच की शुरुआत की गई है। आगे इनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

Read More: दुनिया का पहला मामला, इस शख्स की बांह पर है जननांग, बिल्कुल किसी हॉरर फिल्म जैसे

प्रदेश के चार अन्य संस्थानों रायपुर एम्स, डा. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय तथा जगदलपुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ महीनों से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। प्रदेश में अधिक से अधिक सैंपलों की जांच के लिए ट्रू-नाट मशीनों और रैपिड एंटीजन किट से भी कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान की जा रही है।

Read More: प्रदेश में आज 750 मरीजों की पुष्टि, 14 मरीजों ने तोड़ा दम, देखिए जिलेवार अपडेट आंकड़े


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"