साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए पूरी बात

साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए पूरी बात

साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए पूरी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 24, 2019 8:42 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की एनआईए की याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। NIA कोर्ट ने NIA को फटकार लगाते हुए कहा है कि सबूत नहीं थे तो चार्जशीट क्यों दाखिल की गई।

एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि दायर याचिका में शिकायतकर्ता ने अपना हस्ताक्षर ही नहीं किया है। वहीं शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है, लेकिन वह टीवी पर इंटरव्यू देते दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी पर लगाया बड़े नेताओं की उपेक्षा का आरोप 

इस पर साध्वी के वकील जेपी मिश्रा ने कहा कि उनकी मुवक्किल इलाज करा रही हैं। उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। एक डॉक्टर हमेशा उनके साथ रहता है। वकील ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा विचारधारा और देश के आधार पर चुनाव लड़ रही हैं। वे साबित करना चाहती है कि भगवा आतंकवाद जैसा कुछ भी नहीं है। वे इसीलिए चुनाव लड़ रही है।


लेखक के बारे में