नए साल पर संविदा चिकित्सा शिक्षकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, सैलरी बढ़ाने की मांग पर लगाई मुहर

नए साल पर संविदा चिकित्सा शिक्षकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, सैलरी बढ़ाने की मांग पर लगाई मुहर

नए साल पर संविदा चिकित्सा शिक्षकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, सैलरी बढ़ाने की मांग पर लगाई मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 29, 2020 2:24 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के संविदा चिकित्सा शिक्षकों को नए साल की सौगात दी है। दरअसल सरकार ने संविदा चिकित्सकों की सैलरी में बढ़ोतरी की मांग पर मुहर लगा दी है, बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई सैलरी जनवरी माह से मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: अगले साल से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती, श्रम कानूनों में हुआ बदलाव? जानिए…

बता दें कि संविदा चिकित्सा शिक्षक लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आखिरकार साल 2020 के अंत में सरकार ने उनकी मांग पर मुहर लगा दी है। अब सरकार के फैसले के बाद संविदा चिकित्सा शि​क्षकों को जनवरी माह से सैलरी बढ़कर मिलेगी।

Read More: प्रदर्शनकारी किसानों ने स्थगित किया ट्रैक्टर मार्च, कहा- सरकार से बातचीत के बाद बनेगी आगे की रणनीति

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"