नमकीन कारोबारी पर चाकू से हमला, 25 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार दो युवक

नमकीन कारोबारी पर चाकू से हमला, 25 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार दो युवक

नमकीन कारोबारी पर चाकू से हमला, 25 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार दो युवक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 25, 2020 6:26 pm IST

रायपुर: राजधानी रायुपर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन रायपुर में रेप, लूट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि डूमरतराई इलाके में महासमुंद के एक व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दी और 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। हादसे से घायल व्यापारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More: महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का कार्डियक अरेस्ट से निधन, इसी महीने हुई थी उनकी ब्रेन सर्जरी

मिली जानकारी के अनुसार मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां कमल विहार गेट के पास 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने महासमुंद के नमकीन कारोबारी पर चाकू से हमला कर ​दिया। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी के पास से 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More: दुबई से मुंबई पहुंची कोकीन की बड़ी खेप, एयरपोर्ट पर DRI ने 18 करोड़ के ड्रग्स के साथ अफ्रीकी नागरिक को दबोचा


लेखक के बारे में