कल से खुलेंगे स्कूल, कक्षाएं शुरू होने से पहले होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, निर्देश जारी

कल से खुलेंगे स्कूल, कक्षाएं शुरू होने से पहले होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, निर्देश जारी

कल से खुलेंगे स्कूल, कक्षाएं शुरू होने से पहले होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 17, 2020 11:01 am IST

भोपालः शिक्षा विभाग ने 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया है। कक्षाएं लगाने के लिए विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्कूल संचालकों को कहा है कि कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।

Read More: कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल, प्रदेश की राजधानी में वॉलेंटियर को दिया जा रहा दैनिक भत्ता

वहीं, सरकार ने आज स्कूल संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कक्षाएं शुरू करने से पहले पेरेंट्स-टीचर मीटिंग करना होगा। जो परिजन मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाएंगे वे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। बताया गया कि पीटीएम में बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा होगी।

Read More: 15 सालों के विकास कार्यों को 2 साल में कर दिया ठप, रमन का कांग्रेस सरकार पर तंज

जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि छात्रों का अटेंडेंस ऐप के जरिए लगाया जाएगा। लंच टाइम में भी छात्र क्लास से बाहर नहीं जा पाएंगे।

Read More: TMC को लगा तगड़ा झटका, सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"