लॉक डाउन के दौरान खुलेंगी ज्वेलरी, कपड़ों, बर्तन समेत कई दुकानें, SDM ने जारी किया आदेश

लॉक डाउन के दौरान खुलेंगी ज्वेलरी, कपड़ों, बर्तन समेत कई दुकानें, SDM ने जारी किया आदेश

लॉक डाउन के दौरान खुलेंगी ज्वेलरी, कपड़ों, बर्तन समेत कई दुकानें, SDM ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 10, 2020 2:42 pm IST

अंबिकापुर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया है। बावजूद इसके कई राज्यों में हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 3.0 के दौरान कई जरूरी सेवाओं को छूट दी है। इसी बीच अंबिकापुर एसडीएम ने कल से कई दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।

Read More: DRDO ने बनाई मोबाइल लैपटॉप और करेंसी सैनिटाइज करने वाली डिवाइस, अल्ट्रावॉयलेट सैनिटाइजर इस तरह करेगा काम

जारी आदेश के अनुसार कल से ज्वेलरी, कपड़ों, बर्तन समेत कई दुकानों के खोलने की अनुमति दी गई ​है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी दुकानें टाइम टेबल के अनुसार ही खोली जाएंगी। वहीं, अस्थाई तौर पर लगने वाले दुकानों को खोलने की नहीं अनुमति दी गई है। साथ ही जूते चप्पल की दुकानों को भी नहीं मिलेगी ट्रायल की सुविधा।

Read More: माउंट एवरेस्ट की तस्वीर जारी कर चीन ने अपने क्षेत्र का हिस्सा बताया, प्रतिक्रिया मिलने के बाद बदला ट्वीट

वहीं दूसरी ओर रायपुर जिला प्रशासन ने दो दिन के टोटल लॉक डाउन के बाद दुकानों के खुलने और बंद होने के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। साथ ही कुछ दुकानों को हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही खोलने की अनुमति दी गई है।

Read More: खाद्य मंत्री भगत ने केंद्रीय मंत्री से की मांग, कहा- BPL परिवारों को मिले 6 माह तक मुफ्त राशन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"