भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप का है आरोप

भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप का है आरोप

भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप का है आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 21, 2021 5:51 pm IST

शहडोल: गैंगरेप का आरोप लगाने के बाद जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिश है। जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन का आदेश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे चरित्रहीन कार्यकर्ता की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

Read More: MBBS छात्र बन गया ठग! BSP में नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, चढ़ा पुलिस के हत्थे

गौरतलब है कि शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा के बीजेपी नेता और उसके साथियों पर युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। 20 साल की युवती का आरोप है कि उसे अगवा कर फार्म हाउस पर ले गए और जबरदस्ती शराब पिलाया। उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि महिला की स्थिति खराब होने पर आरोपी उसे उठाकर उसके घर के सामने ही फेंक कर चले गए।

Read More: एक ही दिन में 25 कोरोना मरीजों की मौत, इस प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 6971 नए संक्रमितों की पुष्टि

आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और उसे नजदीकी थाना ले जाकर एफआईआर दर्ज कराई। जहां पर मामला गंभीर होने की बात कहकर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।

Read More: दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व सीएम रमन सिंह, कहा- आगामी 3 माह की कार्य योजना को लेकर पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई चर्चा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"