शरद कोल ने विधायक निधि से 33 लाख की सहायता दी, अजय विश्नोई ने टीकाकरण व्यवस्था पर CM को लिखा पत्र, कृष्णा गौर ने की BHEL को बंद करने की मांग

शरद कोल ने विधायक निधि से 33 लाख की सहायता दी, अजय विश्नोई ने टीकाकरण व्यवस्था पर CM को लिखा पत्र, कृष्णा गौर ने की BHEL को बंद करने की मांग

शरद कोल ने विधायक निधि से 33 लाख की सहायता दी, अजय विश्नोई ने टीकाकरण व्यवस्था पर CM को लिखा पत्र, कृष्णा गौर ने की BHEL को बंद करने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 22, 2021 3:48 pm IST

शहडोल /जबलपुर /भोपाल । प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं, अब जनप्रतिनिधियों ने भी मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाना और अपनी ओर से सहायता व सुझाव देना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज व्यौहारी विधायक शरद कोल ने विधायक निधि से 33 लाख रुपए की राशि दी है। जिसमें से अस्पतालों में एंबुलेंस सहायता के लिए 16 लाख रुपए दिए हैं। इसके पहले आज जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने 6500 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 4 टैंक आक्सीजन की व्यवस्था करने का दावा किया था।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 75 मरीजों की मौत, आज 12384 कोरोना मरीज मिले, 9620 मरीज डिस्चार्ज

इधर जबलपुर में आज बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने सीएम शिवराज सिंह पत्र लिख कर 18 से 45 उम्र वालों के टीकाकरण व्यवस्था अलग से करने की सलाह दी है, विश्नोई ने पत्र में कहा है कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के बीच युवाओं का टीकाकरण घातक होगा। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की सलाह दी है। वहीं अनुश्री कॉलेज में सेंटर बनने पर मुफ्त पैरामेडिकल स्टाफ देने का प्रस्ताव भी भेजा है।

ये भी पढ़ेंः कोरोनाकाल में जनता के लिए टोल फ्री न. 1075 जारी, प्रदेश के 9 जिलों …

वहीं राजधानी भोपाल में बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बीएचईएल को कुछ दिनों के लिए बंद किए जाने की मांग की है, विधायक कृष्णा गौर ने कहा है कि काम करने वाले कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com