शिवराज कैबिनेट: अब कोरोना जांच के लिए नहीं देने होंगे पैसे, मंत्रिमंडल ने इन अहम प्रस्तावों पर भी लगाई मुहर

शिवराज कैबिनेट: अब कोरोना जांच के लिए नहीं देने होंगे पैसे, मंत्रिमंडल ने इन अहम प्रस्तावों पर भी लगाई मुहर

शिवराज कैबिनेट: अब कोरोना जांच के लिए नहीं देने होंगे पैसे, मंत्रिमंडल ने इन अहम प्रस्तावों पर भी लगाई मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: September 8, 2020 10:09 am IST

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच बेरोजगारी, कोरोना सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्ताओं पर मुहर लगाई गई। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने कोरोना के टेस्ट को पूरे प्रदेश में निशुल्क करने का निर्णय लिया गया है।

Read More: BJP समर्थकों पर उंगली उठाने वाले का हाथ काट देंगे, इस राज्य के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विवादित बयान

मतंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि अन्य स्थानों से मरीज भोपाल न आएं, हर जिले में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। केस की संख्या देखते हुए क्षमता बढ़ाएं और प्रत्येक जिले में कंट्रोल कमांड सेंटर हों। जहां डॉक्टर परामर्श देने के लिए उपलब्ध हो। कहीं भी ऑक्सीजन की कमी न हो, यह सुनिश्चित किया। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग में लाई जा रही है। ऑक्सीजन का उपचार में प्राथमिकता से उपयोग हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Read More: ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,382 हुई

सीएम शिवराज ने निर्देश देते हुए आगे कहा कि मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित किया और इसके लिए अभियान चलाया जाए। नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग द्वारा लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Read More: उप्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नहीं, ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है: प्रियंका

उन्होंने आगे कहा कि बसों में यात्री अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। अनलॉक के बाद बाज़ार खुल रहे हैं, चुनौती भी बढ़ रही है, इसलिए सावधानी बरती जाए। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में काफी रोगी आते हैं, अतः यहां व्यवस्थाएँ पुख्ता हो और अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए।

Read More: बीएमसी ने कंगना के बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपकाया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"