शिवराज कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकता है बड़ा विभाग, आज शाम हो सकता है विभागों का बंटवारा, सिंधिया-शिवराज में बनी सहमति

शिवराज कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकता है बड़ा विभाग, आज शाम हो सकता है विभागों का बंटवारा, सिंधिया-शिवराज में बनी सहमति

शिवराज कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकता है बड़ा विभाग, आज शाम हो सकता है विभागों का बंटवारा, सिंधिया-शिवराज में बनी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 3, 2020 10:17 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक ओर जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर अब विभागों के बटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम यानी आज शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आबंटन किया जा सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विभागों के बटवारे के लिए चर्चा के बाद सहमति बन गई है।

Read More: खुशखबरी, देश में 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की देसी वैक्सीन COVAXIN

मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा को बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, खबर यह भी है कि सिंधिया समर्थक कई मंत्रियों को भी बड़े विभाग मिल सकते हैं।

Read More: सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली स्पेशल फोर्स लद्दाख में तैनात, इसी माह मिलेंगे 6 राफेल, F-35 डील का हो सकता है ऐलान

ज्ञात हो ​कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिन नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं​ मिली है, उनमें नाराजगी देखी गई है। बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज समर्थक सुमित हार्डिया ने भाजापा कार्यालय में ही आत्मदाह करने की कोशिश की थी।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी अचानक लेह दौरे पर पहुंचे, CDS बिपिन रावत भी मौजूद, सेना के अफसरों से की अहम चर्चा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"