शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के पैकेज 3 और 4 पर होगी चर्चा

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के पैकेज 3 और 4 पर होगी चर्चा

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के पैकेज 3 और 4 पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 26, 2020 5:46 am IST

भोपाल। कोरोना संकट के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के पैकेज 3 और 4 पर चर्चा होगी।

Read More News:देश मेें बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,535 नए मामले सामने आए, 146 ने तोड़ा दम, संक्रमितों का 

बता दें कि पैकेज 3 में कृषि क्षेत्र की उद्यानिकी और मत्स्य पालन से जुड़े क्षेत्रों को लेकर चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में दिए जाने वाली राहतों पर संबंधित विभाग की और से प्रजेंटेशन होगा।

Read More News:रेड लाइट एरिया में मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 153 नए 

वहीं राहत पैकेज 4 के तहत इंडस्ट्री सेक्टर में ऊर्जा, कोयला और विमानन से जुड़ी रियायतों पर भी चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संकट के इस घड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसके तहत अब प्रदेश सरकार विभागीय अफसरों से चर्चा कर राहत राशि प्रदान करेंगे।

Read More News: तुगलकाबाद में भीषण आग से हजारों झुग्गियां जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू


लेखक के बारे में