खुद के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर शिवराज ने कहा- चर्चित चेहरा है, चर्चा तो होगी ही, पढ़िए और क्या कहा
खुद के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर शिवराज ने कहा- चर्चित चेहरा है, चर्चा तो होगी ही, पढ़िए और क्या कहा
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन शक्ति की सफलता पर प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। वहीं बीजेपी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा, मुझे कहा गया है कि भोपाल में रहूं तो कार्यालय जरूर पहुंचूंगा।
उन्होंने कहा कि सारे सस्पेंस जल्द समाप्त हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी की बची हुई लोकसभा सीटों के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सस्पेंस जल्दी खत्म होगा। भोपाल में दिग्विजय सिंह की हार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, चुनाव तक जब भी भोपाल में रहूंगा, नियमित रूप से प्रदेश कार्यालय में बैठूंगा।
मेडिकल प्री पीजी काउंसलिंग में ओबीसी आरक्षण, हाईकोर्ट ने मप्र सरकार से मांगा जवाब
वहीं भोपाल से खुद के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चर्चित चेहरा है, चर्चा तो होगी ही। बता दें कि कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज को मैदान में उतारा जा सकता है।

Facebook


