सांसद की सादगी: केशकाल घाट पर अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर दीपक बैज ने संभाला ट्रैफिक का जिम्मा, खुलवाया जाम

सांसद की सादगी: केशकाल घाट पर अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर दीपक बैज ने संभाला ट्रैफिक का जिम्मा, खुलवाया जाम

सांसद की सादगी: केशकाल घाट पर अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरकर दीपक बैज ने संभाला ट्रैफिक का जिम्मा, खुलवाया जाम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 29, 2020 4:25 pm IST

केशकाल: बस्तर सांसद दीपक बैज अपनी सादगी और सरल व्यक्तित्व के लिए प्रदेश भर में मशहूर हैं। लोकसभा सांसद जैसे इतने महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद भी जमीन से जुड़े रहते हुए सेवाभाव रखने की वजह से दीपक बैज बस्तर के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि भी माने जाते हैं। इसी बीच आज केशकाल घाट में लगे जाम में सांसद के काफिले समेत दर्जनों वाहनों की कतार में फंसने के दौरान लोगों को सांसद की सादगी देखने को मिली, जहां सांसद दीपक बैज ने स्वयं ही सड़क पर उतर आए और कुछ देर तक जाम में फंसे वाहनों को दिशानिर्देश देते हुए जाम खुलवाया इसके बाद सांसद का काफिला जगदलपुर के लिए रवाना हुआ।

Read More: सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ केनरा बैंक का प्यून

बता दें कि मंगलवार शाम कांकेर से अपना प्रवास खत्म कर जगदलपुर की ओर लौट रहे बस्तर सांसद दीपक बैज केशकाल घाट मे लगी लम्बी गाड़ियों के जाम मे फंस गए थे। लेकीन चुस्त दुरुस्त दीपक बैज गाड़ी मे बैठकर कहां इंतजार करने वाले थे, तुरन्त गाड़ी से उतर कर अपने निजी अंगरक्षकों कि मदद से स्वयं यातायात दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। कुछ ही देर में यातायात सुचारू रूप से चालु हुआ। लोगों ने अपनी गाड़ियों से बैठें बैठे ही सांसद से दिशा निर्देश लिया औा आगे मुस्कुरा कर बढ़ते चले गए। सबने इस कार्य में लगें सांसद दीपक बैज का अभिवादन किया और साधुवाद दिया। इसके बाद सांसद दीपक बैज का काफिला भी जगदलपुर के लिए रवाना हो गया।

Read More: परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए सीएम शिवराज, साल के अंत में तिरुपति बालाजी, तो नए साल में करेंगे शिर्डी साई बाबा के दर्शन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"