आज से खुल रहे स्पेशल कोर्ट, लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर जब्त वाहनों के प्रतिवेदन किए जाएंगे पेश
आज से खुल रहे स्पेशल कोर्ट, लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर जब्त वाहनों के प्रतिवेदन किए जाएंगे पेश
जबलपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच जबलपुर स्पेशल कोर्ट आज से खुल रहे हैं। कोर्ट में आज लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर जब्त किए गए वाहनों के प्रतिवेदन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही आज कोर्ट में मामूली धाराओं में जमानत लेने वाले भी आवेदन करेंगे।
Read More News: लॉक डाउन के दौरान इन विमानों को मिली उड़ान भरने की अनुमति, नागरिक
कोरोना वायरस के बचाव के लिए घर में रहने के निर्देश का उल्लंघन करने वालों के वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया था। बता दें कि कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए थे। वहीं निर्देश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
Read More News: राजस्थान में एक ही दिन में मिले 108 कोरोना संक्रमित मरीज, अकेले जयपुर में
बावजदू लोग लापरवाही पूर्वक घर से बाहर निकले। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाइकों को जब्त करने की कार्रवाई की। वहीं आज कोर्ट के खुलने पर जब्त वाहनों के प्रतिवेदन किए जाएंगे।
Read More News: 15 अप्रैल से सीबीएसई की लाइव एक्सरसाइज क्लास, लॉकडाउन के दौरान छात्रों को

Facebook


