खास मुलाकात: कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हनुमान भक्त कमलनाथ के साथ हुआ धोखा, निश्चत होगी जीत

खास मुलाकात: कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हनुमान भक्त कमलनाथ के साथ हुआ धोखा, निश्चत होगी जीत

खास मुलाकात: कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हनुमान भक्त कमलनाथ के साथ हुआ धोखा, निश्चत होगी जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 11, 2020 9:23 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की वर्तमान राजनीति को लेकर कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम ने बेबाक अंदाज में अपनी बात की है। आईबीसी24 के साथ खास मुलाकात में कहा कि हनुमान भक्त कमलनाथ को सत्ता जाने का दुख नहीं हैं।

Read More News: चूहे को चिन्दी मिल जाती है तो…., कैलाश विजयवर्गीय ने ऑडियो क्लिप को बताया मैन्युफेक्चर

उनके साथ धोखा हुआ है। ये सभी को पता है। ये सब जनता समझती है। वहीं अब उपचुनाव में उनकी जीत होना निश्चित है। वहीं होने वाले उपचुनाव में भारत की भविष्य की दिशा तय करेगी। वहीं शिवराज ने 15 सालों तक मध्यप्रदेश में राज किया।

Read More News: नगर निगम जोन अध्यक्षों का चुनाव, जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध चुने गए, जोन -3 में 

इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई। 15 महीने तक चलने के बाद गिर गई। भले ही कमलनाथ ने 15 महीने काम किया हो लेकिन उनका ग्राफ शिवराज से ज्यादा है। वहीं आज शिवराज सिंह को धोखा देने वाले की छवि के रूप में सामने आया है।

Read More News: लॉकडाउन में पैसों की तंगी इसलिए कम पी जा रही शराब, मंत्री लखमा ने सांसद 

अचार्य प्रमोद कृष्णम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर कहा कि वे राजनीतिक हनी ट्रेप में फंसे। इसके बाद अब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही उनका सम्मान घटा है। वहीं उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए विधायक धन के लालच में पार्टी को छोड़ा है। जो पैसा लेकर बिके हैं जनता उनके साथ कभी नहीं चुनेगी।

Read More News: पुलिस विभाग में थोक में ट्रांसफर, देखें संपूर्ण सूची


लेखक के बारे में