नहीं रहे रंगकर्मी दीपक तिवारी, हबीब तनवीर के नाटकों में निभाते थे ‘चरणदास चोर’ सहित ये भूमिका

नहीं रहे रंगकर्मी दीपक तिवारी, हबीब तनवीर के नाटकों में निभाते थे 'चरणदास चोर' सहित ये भूमिका

नहीं रहे रंगकर्मी दीपक तिवारी, हबीब तनवीर के नाटकों में निभाते थे ‘चरणदास चोर’ सहित ये भूमिका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 9, 2021 3:27 pm IST

राजनांदगांव: शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर के थियेटर में नाटकों में विविध भूमिकाएं निभाने वाले रंगकर्मी दीपक तिवारी का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत अस्वस्थ होने के बाद वे राजनांदगांव में ही अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे। बता दें कि गत वर्ष इनके पुत्र दीपक तिवारी का निधन हुआ था।

Read More: CM भूपेश बघेल ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किया ‘रोको अउ टोको’ अभियान का शुभारंभ, कोरोना के खिलाफ जानकारी देने घर-घर जाएंगे वालंटियर

बता दें कि रंगकर्मी दीपक तिवारी को रंगकर्मी और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दीपक तिवारी, हबीब तनवीर की नाट्य मंडली में नाटक चरणदास चोर में चोर की भूमिका निभाने वाले कलाकार दीपक तिवारी छत्तीसगढ़ के रंगमंच के सितारे थे। नाटक में उनके अभिनय और डॉयलोग इतना शानदार रहता था कि दर्शक मंत्र मुग्ध हो जाते थे। 

Read More: शराब में 600 करोड़ सेस वसूला गया, लेकिन नहीं किया जा रहा खर्च 1 रुपए, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप

उन्होंने गांव से लेकर शहरों तक नाटक की प्रस्तुती दी थी और अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी। उन्होंने चरणदास चोर, लाला शोहरत राय, मिट्टी की गाड़ी, आगरा बाजार, कामदेव का अपना बसंत ऋतु का सपना, देख रहे हैं नैन, लाहौर नहीं देखा और हिरमा की अमर कहानी जैसे नाटक में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

Read More: तीनों मितानिन एक दिन बाद सही सलामत पहुंची अपने गांव, नक्सलियों के अगवा किए जाने की थी खबर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"