प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को बताया किसानों के हित मे, कहा- प्रगति को हम देना चाहते हैं गति

प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को बताया किसानों के हित मे, कहा- प्रगति को हम देना चाहते हैं गति

प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को बताया किसानों के हित मे, कहा- प्रगति को हम देना चाहते हैं गति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 5, 2021 12:24 pm IST

महासमुंदः छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज महासमुंद जिले के प्रवास पर हैं। यहां आज उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि जिले के नेताओं से मुलाकात करने बूथ स्तर पर कमेटी मजबूत करने महासमुंद आई हूं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

Read More: 13-14 जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

डी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि बेरोजगारों को 2500 रूपए भत्ता नहीं मिला है। केंद्र सरकर की ओर से राज्य सरकार को जो पैसा दिया जा रहा है वो किसानों तक नहीं पहुंच रहा है। राज्य सरकार बारदाना को लेकर केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है, लेकिन राज्य सरकार को पता ही नहीं है कि कितना बारदाना उन्हें चाहिए। केन्द्र सरकार ने जितना बारदाना पिछले साल दिया था, उतना इस साल भी दे चुकी है।

Read More: अलीबाबा के संस्थापक अरबपति ‘जैक मा’ आखिर कहां गायब हो गए ?

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार गिरदावरी में कमी कर किसानों का धान नहीं खरीद रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर डी.पुरंदेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकारें पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में ला दें, तो कीमतों में कमी आ जाएगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं वैक्सीन भाजपा की हे, लेकिन हम कहते हैं कि वैक्सीन देशवासियों के लिए है। डी.पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि भाजपा देश की प्रगति को गति देना चाहती है, इसलिए भाजपा को आर्शीवाद दें।

Read More: रमन सिंह के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- कभी खेती की ही नहीं तो कहां से जानेंगे किसानी के बारे में

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"