झारखंड से सरगुजा में सामानों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

झारखंड से सरगुजा में सामानों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

झारखंड से सरगुजा में सामानों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 29, 2020 1:56 pm IST

अंबिकापुर: झारखंड के गढ़वा को कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए जाने के बाद सरगुजा जिला प्रशासन जरूरी सहित सभी सामनों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कलेक्टर ने पूर्व में जारी किए गए आदेश को भी रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि गढ़वा हॉटस्पॉट को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने नया आदेश जारी करते हुए सभी प्रकार की ​वस्तुओं का झारखंड से परिवहन पर रोक लगा दी है।

Read More: PWD मंत्री के निर्देश पर प्रदेश में शुरू हुए 104 बड़े निर्माण कार्य, भवन-सड़क और पुलों के काम शामिल

बता दें कि झारखंड के गढ़वा में कोरोना के 3 मरीज मिले हैं। रविवार को रांची के रिम्‍स में सैंपल जांच में इन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले भी एक कोरोना संक्रमित मामला मिला था।

Read More: मंत्री के कक्ष में महात्मा गांधी के साथ सिंधिया की फोटो! भड़की कांग्रेस ने पूछा किस हैसियत से लगी तस्वीर?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"