फिर मिली तीन धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, औच​क निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने थामया नोटिस

फिर मिली तीन धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, औच​क निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने थामया नोटिस

फिर मिली तीन धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, औच​क निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने थामया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: December 16, 2019 1:03 am IST

जांजगीर-चांपा: धान खरीदी केन्द्रों लापरवाह अफसरों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है बावजूद अफसर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के चलते जिले के तीन धान खरीदी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि बम्हनीडीह, तालदेवरी और करनौद धान खरीदी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन केंद्रों को धान की बोरियों की स्टेकिंग नहीं करने, ड्रेनेज और धान की सुरक्षा के लिए कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने के चलते नोटिस थमाया गया है।

Read More: ठंड के चलते सरकारी और निजी विद्यालय का समय बदला गया, स्कूल बसों के लिए भी निर्देश जारी

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार उक्त धान उपार्जन केन्द्रों का धान सतर्कता दल के नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। कमियां पाई जाने पर उक्त धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया। तीनों को जारी नोटिस में कहा गया है कि वे तीन दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें और पाई गई कमियों को सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। व्यवस्था में सुधार और स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Read More: बाइक स्टंट करने वाले छात्रों पर पुलिस की नजर, एनआईटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर मांगी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"