गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- भाजपाइयों से ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेसी हैं, भगवान राम को लेकर कहीं ये बात…

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- भाजपाइयों से ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेसी हैं, भगवान राम को लेकर कहीं ये बात...

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- भाजपाइयों से ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेसी हैं, भगवान राम को लेकर कहीं ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 30, 2019 6:33 am IST

रायपुर: भाजपा के बयान राम को गोद लेने में जुटी हुई कांग्रेस के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भाजपा पर पलटवार किया है। ताम्रध्वज साहू ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि ये बात जो लोग फैला रहे कि भाजपा से कांग्रेस ने राम को हाईजैक कर लिया हैं, मैं उनसे पूछता हूं कि किस भाजपा वाले के घर राम का मंदिर है? भाजपा वालों से ज्यादा कांग्रेसियों के घर राम का मंदिर है। भाजपाई केवल कहते हैं, राम के नाम से खाते हैं। हिंदूवादी बात करते हैं, लेकिन वे हिंदूवादी नहीं हैं। सबसे ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेसी हैं। सबसे ज्यादा मंदिर कांग्रेसी जाते हैं और सबसे ज्यादा मंदिर निर्माण कांग्रेसी करवाते हैं।

Read More: पीएम मोदी बोले- हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए, कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा- तो गोडसे किसने दिया?

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पिस्टल का लाइसेंस देने पर कहा कि शोबाज़ी के लिए पिस्टल बंदूक़ नहीं दिया जाएगा। इस सबंध में सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया जा चुका है। बंदूक के लिए आवेदन करने वाले आवेदक का प्रोफ़ाइल जांच करने के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा। सभी जिलों से बंदूक़ पिस्टल लाइसेंसधारियों की सूची मंगाई गई है।

Read More: नहीं रहे फिल्म शोले के ‘कालिया’, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"