Shefali Bagga ED Interrogation : महादेव ऐप केस में 6 घंटे तक ED के सवालों के घेरे में रहीं शेफाली बग्गा! बाहर आते ही बोलीं- ‘सच सबके सामने आएगा’

महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित कार्यालय में करीब छह घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद शेफाली ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

Modified Date: July 16, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: July 16, 2026 10:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ED ने रायपुर कार्यालय में शेफाली बग्गा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की।
  • शेफाली बग्गा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
  • जांच में महादेव बेटिंग ऐप से कथित संबंध और हवाला लेनदेन को लेकर सवाल पूछे गए।

रायपुर :Shefali Bagga ED Interrogation छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  में महादेव सट्टा ऐप मामले में मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से  प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने पूछताछ पूरी कर ली है।  प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित दफ्तर में करीब 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की। शेफाली बग्गा पर महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से ताल्लुकात रखने और हवाला कारोबारियों से संदिग्ध संबंध होने के आरोप हैं, जिसके सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने उनसे सवाल-जवाब किए।

सभी आरोपों को पूरी तरह से बताया गलत

ED दफ्तर से बाहर निकलने के IBC24 से बातचीत में शेफाली बग्गा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सारा सच सबके सामने आ जाएगा और वे जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आगे भी यहीं रायपुर में ही उपलब्ध रहेंगी।

हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों की पूछताछ

सूत्रों के अनुसार,  महादेव सट्टा ऐप को प्रमोट करने में शेफाली बग्गा की संदिग्ध भूमिका रही है, जिसे लेकर ईडी उनसे सघन पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, ईडी की टीम शेफाली बग्गा के हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों और उनके बीच हुए वित्तीय लेनदेन के बारे में भी कड़े सवाल-जवाब कर रही है।

युजवेंद्र चहल से जुड़ चूका है नाम

आपको बता दें कि शेफाली बग्गा का नाम कुछ दिनों पहले मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और गलत बता दिया था।

पहले 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

आपकों बता दें की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इस कार्रवाई के तहत दुबई की दो कंपनियोंपरफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट एलएलसी’ और ‘एग्जिम जनरल ट्रेडिंग’ के खातों में जमा 74.28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की गई है, जो कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर, अनिल अग्रवाल और विकास छपरिया के जरिए अवैध पैसे को वैध बनाने में इस्तेमाल हो रही थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.