लोकगीत-संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा कला जत्था

लोकगीत-संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा कला जत्था

लोकगीत-संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा कला जत्था
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 11, 2021 3:19 pm IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के गांवों में कला जत्था दल द्वारा लोकगीत-संगीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। यह दल साप्ताहिक हॉट-बाजारों एवं सार्वजनिक महत्व के स्थानों पर जन कल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। प्रशिक्षित कला जत्था दलों द्वारा स्थानीय बोली-भाषा में पारम्परिक लोकगीत-संगीत एवं नृत्य के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाई जा रही है।

Read More: IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखिए पूरी सूची

कला जत्था दलों के लोक लुभावन कार्यक्रमों के जरिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार को देखने और सुनने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। कला जत्था दलों के द्वारा जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाशित ब्रोशर एवं पुस्तकें भी लोगों को निःशुल्क वितरित की जा रही है। कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए बस्तर संभाग के सातों जिलों के 15-15 स्थानों का चयन किया गया है। दस अलग-अलग कला जत्था दलों के माध्यम से राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रचार किया जा रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं, बालोद में कौओं की मृत्यु की सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"