पांच लोगों की मौत का मामला: भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी 1 लाख रुपए की सहायता राशि

पांच लोगों की मौत का मामला: भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी 1 लाख रुपए की सहायता राशि

पांच लोगों की मौत का मामला: भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी 1 लाख रुपए की सहायता राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 8, 2021 12:55 pm IST

रायपुर: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को लेकर बठेना गांव पहुंचे भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। बता दें कि कि पूर्व CM डॉ रमन सिंह BJP विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा भी आज मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने बठेना पहुंचे थे। मौजूद रहे। यहां उन्होंने परिजनों समेत थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली हैं।

Read More: बीजेपी विधायकों के साथ बठेना गांव पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह, पीड़ित परिवार से ली घटना की पूरी जानकारी

गौरतलब है कि पाटन के बठेना गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिली थी। बताया गया कि तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिले थे, जबकि 2 लोगों की लाश फांसी पर लटकी मिली। रामब्रिज गायकवाड़ व पुत्र संजू का शव फंदे में लटका मिला था। वहीं, पत्नी और दो बेटी दुर्गा व ज्योति का शव पैरावट में जला हुआ मिला था।

Read More: कांग्रेस की महिला विधायक घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा, कहा- महिला दिवस पर मिला है गिफ्ट

वहीं, मामले में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संज्ञान लेते हुए इंटेलिजेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

Read More: प्रदेश के इन इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग ने जताया 5 राज्यों में बारिश का अनुमान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"