Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगी 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगी 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack:  शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगी 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 5, 2021 5:12 pm IST

रायपुर: बीजापुर के थाना तर्रेम के अंतर्गत हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को न्यूनतम 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत

आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान , सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान , शहीद सम्मान निधि, समूह बीमा राशि एवम अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान एवम सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में अग्रिम  कार्यवाही अर्द्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी।

Read More: मौसी से ही दिल लगा बैठा युवक, समाज के डर से भागकर कर ली शादी, विरोध में परिजन और ग्रामीण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"