राज्यपाल ने पेश की अनोखी मिसाल, चोबदार के रिटायरमेंट पर दी सम्मानपूर्वक विदाई

राज्यपाल ने पेश की अनोखी मिसाल, चोबदार के रिटायरमेंट पर दी सम्मानपूर्वक विदाई

राज्यपाल ने पेश की अनोखी मिसाल, चोबदार के रिटायरमेंट पर दी सम्मानपूर्वक विदाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 1, 2019 7:47 am IST

भोपाल । मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन ने राजभवन में चोबदार के पद पर पदस्थ चूड़ामणि शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी। अपने आत्मीय उदबोधन में गवर्नर टंडन ने कहा कि जब मुझे बताया गया कि राजभवन में विगत 36 वर्षों से पदस्थ चूड़ामणि सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो मैंने सोचा कि जिस व्यक्ति ने अपने सेवाकाल में अनेक राज्यपाल के लिए कार्य किया है, उसके विदाई कार्यक्रम में शामिल होना किसी सम्मान से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें- केमिकल फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट में 8 लोगों की मौत, 28 लोग घायल, …

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और वहां के निवासी चूड़ामणि शर्मा ने 36 वर्षों तक कर्त्तव्यनिष्ठता, ईमानदारी और विनम्रता के साथ जो सेवाएं दी हैं, उनका सम्मान कर राजभवन परिवार भी गौरवान्वित हुआ। राज्यपाल ने चूड़ामणि का शाल, श्रीफल, से सम्मान करते हुए उनके स्वत्वों के भुगतान राशि भी प्रदान की।

ये भी पढ़ें- रेप के आरोपी ने अस्पताल के टॉयलेट में फांसी लगाकर दी जान, 2 आरक्षक …

कार्यक्रम में राज्यपाल की उपस्थिति से भावुक चूड़ामणि शर्मा ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 36 साल से राजभवन में पदस्थ हूं और यह पहला मौका है जब राज्यपाल ने स्वयं उपस्थित होकर मेरे स्तर के कर्मचारी को विदाई दी है। मेरे लिये यह अत्यंत गर्व की बात है। राज्यपाल की सदाशयता से सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी भी अभिभूत और उत्साहित थे।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/j9FCTc0e2ec” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में