काम पसंद नहीं आने पर कारपेंटर की हत्या, मृतक के बेटे और उसके साथी से की जमकर मारपीट

काम पसंद नहीं आने पर कारपेंटर की हत्या, मृतक के बेटे और उसके साथी से की जमकर मारपीट

काम पसंद नहीं आने पर कारपेंटर की हत्या, मृतक के बेटे और उसके साथी से की जमकर मारपीट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 29, 2019 4:26 am IST

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक कारपेंटर की हत्या कर दी गई। आरोपी मकान मालिक ने मृतक के बेटे और उसके एक अन्य साथी का पहले अपहरण किया और उसके बाद दोनों के साथ बेदर्दी से पिटाई की।

ये भी पढ़ें- आचार संहिता हटते ही एक्शन में दिखे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, लोकनिर…

घटना का मुख्य कारण कारपेंटर द्वारा किया गया काम पसंद नहीं आना बताया जा रहा है। दरअसल आरोपी मकान मालिक ने अपने कारपेंटर किराएदार से कुछ काम कराया था। ये काम आरोपी मकान मालिक को पसंद नहीं आया । इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई ।

ये भी पढ़ें- नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से रेप, मौसी ने दिया आरोपियों का …

इस घटना से नाराज मकान मालिक पर खून सवार हो गया और उसने कारपेंटर की हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए कारपेंटर के बेटे और उसके एक अन्य साथी को पहले आरोपी अगवा किया फिर जमकर पिटाई भी की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


लेखक के बारे में