असम की जनता ने बंपर वोटिंग कर आगामी 2 चरण के चुनाव से भी कर दी भाजपा की छुट्टी: संसदीय ​सचिव विकास उपाध्याय

असम की जनता ने बंपर वोटिंग कर आगामी 2 चरण के चुनाव से भी कर दी भाजपा की छुट्टी: संसदीय ​सचिव विकास उपाध्याय

असम की जनता ने बंपर वोटिंग कर आगामी 2 चरण के चुनाव से भी कर दी भाजपा की छुट्टी:  संसदीय ​सचिव विकास उपाध्याय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 27, 2021 5:12 pm IST

गुवाहाटी: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम में आज हुए प्रथम चरण के मतदान में 80 प्रतिशत से भी ज्यादा की वोटिंग को भाजपा के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस चुनाव में भाजपा के धन, बल को ठुकराते हुए भाजपा की लगातार किए जा रहे झूठी घोषणाओं को सबक सिखाने की ठान ली है। विकास उपाध्याय आज मतदान शुरू होने के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी पहुँच कर राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं से आगे की रणनीति को लेकर दिनभर चर्चा में व्यस्त रहें।

Read More: छत्तीसगढ़ में आज 1 लाख 14 हजार लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया, देखें जिलेवार आंकड़े

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय अपर असम से गुवाहाटी पहुँच कर आज हुए मतदान में बम्फर वोटिंग को सरकार के खिलाफ बताया है। उन्होंने दावा किया कि आज हुए 47 सीटों के लिए मतदान में से कांग्रेस गठबंधन को 35 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और मेहनत के साथ बूथ स्तर पर काम किया है, अधिक मतदान होना उसका नतीजा है। उन्होंने कहा, असम के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह द्वारा बनाई गई रणनीति के अनुसार जिस तरह से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के अन्तिम व्यक्ति तक पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन में रहकर जिस तरह से काम किया उसका नतीजा है कि असम की जनता एक-एक वोट के महत्व को मतदान कर आगामी नये सत्ता के लिए अपना विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है। लोगों ने आज भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।

Read More: कोरोना संक्रमण के बीच 1 अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन, 28 जून से यात्रा का शुभारंभ

विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा के तमाम बड़े नेता इस चुनाव में चाह कर भी साम्प्रादायिक ध्रुवीकरण नहीं कर सकी, न ही भाजपा के नेता अपने 05 साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सके। वहीं कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर जो नेता भाजपा में आज रंगा बिल्ला का गुणगान करते थक नहीं रहे हैं, उन्हें भी जनता ने सबक सिखाने का ठान ली है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन को 80 से 90 सीटें असम के इस विधानसभा चुनाव में मिलेगी। आज अपर असम में सारी व्यवस्था पूर्ण होने के पश्चात विकास उपाध्याय असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच गए हैं और संभावना व्यक्त की जा रही है कि बहुत जल्द वे रायपुर लौट सकते हैं।

Read More: सीएम शिवराज ने दिया जनता के नाम संदेश, कहा- हम सब की व्यवस्था करेंगे, इसकी चिंता आप न करें

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"