15 जून से शुरू होगी मूंग की खरीदी, 8 से पंजीयन करा सकेंगे किसान, सीएम शिवराज ने अधिकारियों से की चर्चा

15 जून से शुरू होगी मूंग की खरीदी, 8 से पंजीयन करा सकेंगे किसान, सीएम शिवराज ने अधिकारियों से की चर्चा

15 जून से शुरू होगी मूंग की खरीदी, 8 से पंजीयन करा सकेंगे किसान, सीएम शिवराज ने अधिकारियों से की चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: June 6, 2021 3:37 pm IST

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश में किसानों से मूंग की खरीदी 15 जून से प्रारंभ होगी। किसान भाई 8 जून से अपना पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में भारत सरकार के सहयोग से ग्रीष्मकालीन मूँग की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

Read More: CM भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 13 जून को, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार पर होगी केंद्रित

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्नदाता का हित मेरे लिए सर्वोपरि है। मूंग की गिरती कीमतों से किसान चिंतित न हों। किसान की उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में यह भी निर्णय लिया गया है कि चने की खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ वृक्षारोपण करने पर मिलेंगे 10 हजार, सीएम भूपेश बघेल ने किया ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना‘ का शुभारंभ

समर्थन मूल्य घोषित
भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के लिए मूंग की खरीदी का लक्ष्य और समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य अनुसार 34 हजार 20 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जाएगी। मूंग का समर्थन मूल्य 7196 रूपए प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है।

Read More: 12 महीने में 20 बच्चों की मां बनी यह महिला, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"