नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रक ने 12 साल के मासूम को कुचला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रक ने 12 साल के मासूम को कुचला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रक ने 12 साल के मासूम को कुचला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 6, 2021 12:13 pm IST

सिंगरौली: जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला उर्ती क्षेत्र के एकपई के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल के मासूम को कुचल दिया। जहां बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव रख हंगामा शुरू कर दिया ।

Read More: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैलाना पड़ सकता है भारी, कार्रवाई किए जाने का प्रावधान

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बैढ़न थाना पुलिस परिजनों सहित ग्रामीणों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। इस दौरान बच्चे को मृत अवस्था में देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Read More: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, रविवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सभी कलेक्टर्स से करेंगे चर्चा

दरअसल रेत से लदे ट्रक अपने ट्रिप को बढ़ाने के लिए तेज गति से चलते है आज सुबह सिंगल रोड होने के बाद भी रेत से लदा वाहन तेज स्पीड से जा रहा था। जहां सुबह गाव में सड़क किनारे जा रहा राहुल जयसवाल नाम एक किशोर ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गई । घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों को समझाइश देते हुए एक लाख रूपये की सहायता राशि देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

Read More: फसलों के अवशेष को जलाने पर होगी कार्रवाई, ‘नरवाई’ न जलाने के लिए किसानों को किया जा रहा है प्रेरित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"