नसबंदी के बाद महिला ने दिया नवजात को जन्म, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

नसबंदी के बाद महिला ने दिया नवजात को जन्म, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

नसबंदी के बाद महिला ने दिया नवजात को जन्म, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 22, 2021 6:05 pm IST

विदिशा: एक तरफ सरकार परिवार नियोजन की बात कहकर नसबंदी ऑपरेशन करा रही है, तो वहीं शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में घोर लापरवाही देखने को मिली। यहां नसबंदी ऑपरेशन के बावजदू एक प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया। दूसरी ओर डॉक्टर की लापरवाही पर हॉस्पिटल प्रभारी प्रसूता को क्लेम देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में एक टीम बनेगी, जिसके रिपोर्ट देने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी।

Read More: अभिभाषण पर विपक्ष की तीर! बजट सत्र में विपक्षी तीर के हमलों पर कैसे पलटवार करेगी सरकार?

दरअसल,गंजबासौदा के ग्राम बिस्कावली की महिला रिंकी चिढ़ार ने नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद भी नवजात को जन्म दिया। जबकि महिला के पहले से ही 3 बच्चे हैं, रिंकी ने 3 बच्चों के बाद 1 साल पूर्व ही नसबंदी कराई। अब उसके एक बार फिर मां बनने के बाद ये सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऑपरेशन कैसे फेल हुआ। हालांकि, परिजन चौथे बच्चे की खुशी मना रहे हैं लेकिन फिर भी बच्चे की परवरिश को लेकर चिंता भी है।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की बनी रणनीति, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने दिए ये निर्देश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"