इस चोर का भी अलग टशन है! चुराता है सिर्फ स्टाइलिश और रेसिंग साइकिल, जानिए वजह
इस चोर का भी अलग टशन है! चुराता है सिर्फ स्टाइलिश और रेसिंग साइकिल, जानिए वजह
ग्वालियर: अब तक आपने चोरी की कई वारदातों के बारे सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा चोर देखा है जो सिर्फ स्टाइलिश साइकिल चुराता हो। ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे ही चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका टारगेट ही स्टाइलिश और रेसिंग साइकिल चुराना था।
Read More: Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack: अंजाम तक पहुंचेगी लड़ाई…कब लिया जाएगा बीजापुर का बदला?
दरअसल आरोपी आकाश बाथम विनय नगर से दो साइकिल चोरी करके भाग रहा था, तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने जब उसे रोका तो वो साइकिल छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब पुछताछ की तो पता चला कि वो सिर्फ स्टाइलिश साइकिल चुराता है।
उसने पुलिस को बताया कि अब तक 50 से अधिक साइकिल चुरा चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 साइकिल भी बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वो महंगी से महंगी साइकिल को 500 से 1 हजार रुपए में ही बेच देता था।

Facebook


