तेज रफ्तार कार से टकराई तीन बाइक, हादसे में 4 बच्चे, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार से टकराई तीन बाइक, हादसे में 4 बच्चे, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार से टकराई तीन बाइक, हादसे में 4 बच्चे, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 27, 2020 8:46 am IST

खजुराहो। मध्यप्रदेश में हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छतरपुर जिले में 3 बाइक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत की खबर है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी, एक लाख से लेकर 25 लाख तक का है इनाम घोषित, पुलिस ने मुख्यधारा में लौटने 

जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र चंदनगर चौकी का मामला है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक काफी स्पीड में था। वहीं एक साथ तीन बाइक स्कार्पियो से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से 4 बच्चे सहित 2 महिला और दो अन्य की दर्दनाक मौत हो गई।

Read More News:  पीएम मोदी आज कोलकाता, मुंबई, नोएडा में कोरोना लैब का करेंगे उद्घाटन, इन मुख्यमंत्रियों से अनलॉक के अगले चरण की रणनीति पर करेंगे चर्चा

हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले में अपना बयान देगी। वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Read More News:  राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 177 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, चार डॉक्टर्स में मिला कोरोना का 


लेखक के बारे में