बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 5, 2020 6:15 pm IST

धार: इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: इस राज्य की राजधानी में सोमवार सुबह से 1 सप्ताह के लिए लागू किया ट्रिपल लॉकडाउन, सरकारी कार्यालय सहित बंद रहेंगी ये सेवाएं

मिली जानकारी के अनुसार घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना इंदौर- अहमदबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम धुलेट के पास की बताई जा रही है। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में अव्वल बना हुआ है छत्तीसगढ़, अब तक 29 करोड़ का संग्रहण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"