स्ट्रांग रूम में परिंदा भी नहीं मार सकता पर, EVM मशीन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

स्ट्रांग रूम में परिंदा भी नहीं मार सकता पर, EVM मशीन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

स्ट्रांग रूम में परिंदा भी नहीं मार सकता पर, EVM मशीन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 21, 2019 5:37 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब देश की जनता की नजर नतीजों पर टिकी हुई है। वहीं, ईवीएम को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव मतगणना के मद्देनजर पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सेजबहार इलाके में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना के दौरान सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एएससी सहित अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के करीब एक हजार अधिकारी और जवान तैनात किए गए है।

Read More: कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी नाटक, येदियुरप्पा बोले- 23 मई के बाद 20-22 कांग्रेस नेता भाजपा में हो जाएंगे शामिल

इस दौरान मेनगेट से लेकर सभाकक्ष और मतगणना स्थल से स्ट्रांग रूम तक पुलिस और अर्धसैनिक जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही मेनगेट से मतगणना स्थल और सभागार तक जारी कार्डधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा मतगणना दिवस पर पुराना धमतरी रोड पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पुरी तरह से बंद किया गया है। इसके अलावा यातायात पुलिस ने एक एडवायजरी जारी करते हुए मतगणना में शामिल अधिकारी,कर्मचारियो समेत विभिन्न पार्टियों के अभिकर्ताओं और प्रेस के वाहनों की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्याशियों के विजय जुलूस को लेकर भी यातायात पुलिस ने पुरे शहर में करीब तीन सौ से ज्यादा जवान तैनात किए है। बुधवार को पुलिस के आलाधिकारी पुरी व्यवस्था की एक रिहर्सल भी करेंगे।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/VYmx2TmZLRU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"